द इंडियन व्यू

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 93 वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया

Manmohan Singh Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आज (शुक्रवार) को 93वीं जयंती है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को भी याद किया.…

Ragwendra P Singh
September 26, 2025
2 min read
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 93 वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया

Manmohan Singh Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आज (शुक्रवार) को 93वीं जयंती है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को भी याद किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं."

पाकिस्तान के चकवाल जिले में हुआ था जन्म
बता दें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 को हुआ था. ये स्थान अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में है. डॉ. मनमोहन सिंह एक प्रख्यात अर्थशास्त्री थे. वह 1982 से 1985 तक भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रहे. जबकि 1991 से 1996 के बीच वह भारत के वित्त मंत्री भी रहे. इस दौरान उन्होंने व्यापक आर्थिक सुधारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी इस उपलब्धि की वजह से पूरी दुनिया में उन्हें पहचान मिली. वे भारत के 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम कई लोगों के लिए उस दौर के परिवर्तनकारी बदलावों का पर्याय बन गया. क्योंकि मनमोहन सिंह की सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (नरेगा) को लागू किया. जिसका नाम बाद में बदलकर मनरेगा कर दिया गया. इसके अलावा उन्होंने 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) जैसी ऐतिहासिक पहल की. जिससे सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार हुआ.

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. खरगे ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को विनम्रता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह "भारत के आर्थिक परिवर्तन के एक सौम्य वास्तुकार" थे. उन्होंने अपने कार्यों को शब्दों से ज़्यादा प्रभावशाली बनाया और आर्थिक सुधारों के उनके दृष्टिकोण ने न केवल देश के लिए अवसरों के द्वार खोले, बल्कि एक समृद्ध मध्यम वर्ग का निर्माण किया और अनगिनत परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…