द इंडियन व्यू

पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर ईडी की गिरफ्त में, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दीन दयाल आवास योजना से जुड़े वित्तीय घोटाले के सिलसिले में हुई…

Ragwendra P Singh
May 5, 2025
2 min read
पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर ईडी की गिरफ्त में, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दीन दयाल आवास योजना से जुड़े वित्तीय घोटाले के सिलसिले में हुई है, जिसमें छौक्कर और उनकी कंपनी पर करीब 1500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

ईडी ने छौक्कर को दिल्ली के पांच सितारा होटल शांग्रीला से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद ईडी उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है, जहां उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जा सकती है। इस कार्रवाई ने हरियाणा की राजनीति में भूचाल ला दिया है, क्योंकि छौक्कर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बेहद करीबी माना जाता है।

आरोप के मुताबिक, छौक्कर की कंपनी साई आइना फॉर्म्स ने गुरुग्राम में लोगों को घर देने का वादा कर उनसे भारी-भरकम राशि वसूली। हालांकि, न तो लोगों को घर दिए गए और न ही उनकी राशि वापस की गई। ईडी की जांच में सामने आया कि कंपनी ने करीब 1500 लोगों के साथ धोखाधड़ी की, जिसमें बड़े पैमाने पर धन का दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग शामिल है। यह घोटाला दीन दयाल आवास योजना के तहत गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए घर उपलब्ध कराने की योजना से जुड़ा है, जिसका गलत इस्तेमाल कर लोगों की गाढ़ी कमाई को हड़पने का आरोप है।

इस मामले में केवल धर्म सिंह छौक्कर ही नहीं, बल्कि उनके बेटे सिकंदर छौक्कर भी जांच के दायरे में हैं। सिकंदर पर 400 करोड़ रुपये के एक अन्य घोटाले में शामिल होने का भी आरोप है, जिसके लिए ईडी ने अलग से केस दर्ज किया है। पिता-पुत्र की जोड़ी पर सैकड़ों लोगों को ठगने और उनकी मेहनत की कमाई को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप है।

धर्म सिंह छौक्कर का राजनीतिक करियर भी काफी चर्चित रहा है। वे हरियाणा के समालखा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…