द इंडियन व्यू

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, लूट और चोरी के 24 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

नोएडा। नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने के बाद घायल भी हुआ है। उनके पास से अवैध हथियार और लूट तथा चोरी का माल बरामद हुआ है। इन…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
2 min read
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, लूट और चोरी के 24 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

नोएडा। नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने के बाद घायल भी हुआ है। उनके पास से अवैध हथियार और लूट तथा चोरी का माल बरामद हुआ है। इन दोनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा 56 टी पॉइंट के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसके बाद वे नहीं रुके और भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस टीम ने संदिग्ध होने पर उनका पीछा किया, जिसमें मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा (32), निवासी मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली के रूप में हुई।

वहीं दूसरे अभियुक्त को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान शिवम (28), निवासी जिला जापा नेपाल के रूप में हुई है। घायल बदमाश विजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, नाल में फंसा हुआ तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर और शिवम से एक चाकू बरामद किया गया है।

थाना सेक्टर 24 से की गई लूट और चोरी किए गए 31,000 रुपए और एक मंगलसूत्र, एक चैन, तीन अंगूठी, तीन टॉप्स, चार नाक की कील, एक कुंडल, पाजेब 10 जोड़ी, बिछिया 6 जोड़ी, एक कमरबंद और एक सब्बल बरामद हुआ है। इन बदमाशों पर चोरी एवं लूट के दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इन बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…