पुरुष 4x400 मीटर रिले में कांस्य के साथ एशियन गेम्स में एथलेटिक्स अभियान खत्म
भारत ने एशियन गेम्स-2026 में अपने एथलेटिक्स अभियान का अंत पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में कांस्य पदक के साथ किया। मनु टी. एस., धर्मवीर चौधरी, जय कुमार और विशाल टी. के. की भारतीय चौकड़ी ने फाइनल में 3:01.61 मिनट का समय…

भारत ने एशियन गेम्स-2026 में अपने एथलेटिक्स अभियान का अंत पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में कांस्य पदक के साथ किया। मनु टी. एस., धर्मवीर चौधरी, जय कुमार और विशाल टी. के. की भारतीय चौकड़ी ने फाइनल में 3:01.61 मिनट का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।
मेजबान जापान ने 3:00.75 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कतर ने 3:00.93 मिनट में रजत पदक अपने नाम किया। इस कांस्य पदक के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में अपना 12वां पदक हासिल किया। यह इस स्पर्धा में भारत का लगातार दूसरा पदक है।

भारत ने 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। एथलेटिक्स में भारत ने इस एशियन गेम्स में कुल 24 पदक जीते, जिसमें एक स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
