द इंडियन व्यू

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

मुंबई : दिग्गज भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से सारा देश शोक में डूबा हुआ है। 75 वर्षीय नाना का आज तड़के गोवा के पणजी में निधन हो गया। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।स्मृतिशेष नाना पाटेकर…

Ragwendra P Singh
October 8, 2026
3 min read
पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

मुंबई : दिग्गज भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से सारा देश शोक में डूबा हुआ है। 75 वर्षीय नाना का आज तड़के गोवा के पणजी में निधन हो गया। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।स्मृतिशेष नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुणे में किया जाएगा।अक्षय कुमार ने फिल्म 'वेलकम' की नाना पाटेकर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि नाना उन चुनिंदा कलाकारों में थे, जिन्हें दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, ऊर्जा और अभिनय में ईमानदारी उन्हें सबसे अलग बनाती थी। अक्षय ने 'वेलकम' के अलावा हाल ही में 'हाउसफुल 5' में नाना के साथ काम करने की याद भी साझा की।रितेश देशमुख ने नाना के निधन पर गहरा सदमा जताते हुए उन्हें बेजोड़ अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि नाना की अपनी अलग शैली थी और उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। रितेश ने उनके साथ 'ब्लफमास्टर' और 'हाउसफुल 5' में काम करने की यादें भी साझा कीं। नील नितिन मुकेश और मुकेश छाबड़ा ने भी नाना को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने नाना को याद करते हुए 'अब तक छप्पन' और 'भूत' जैसी फिल्मों में उनके योगदान का उल्लेख किया। अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने उनके निधन को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि नाना के साथ काम करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात थी। अभिनेता प्रकाश राज ने भी भावुक संदेश के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।अनुपम खेर ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि वह इस समय वाशिंगटन डीसी में हैं और अपना नाटक खत्म करने के बाद उन्हें अपने मित्र नाना के निधन की खबर मिली। उन्होंने इस खबर को बेहद दुखद बताया। अभिनेता सनी देओल ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि नाना उनके बीच नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन उनका रिश्ता कई वर्षों से खास था। सनी ने नाना को निडर और जिंदादिल इंसान बताते हुए कहा कि वह उन्हें हमेशा इसी रूप में याद रखेंगे।सुनील शेट्टी ने भी नाना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जैसा इंसान दोबारा मिलना मुश्किल है। उन्होंने नाना की सादगी, अपनी जड़ों से जुड़े रहने और बेबाक अंदाज की तारीफ करते हुए लिखा कि नाना सिर्फ एक थे और उनके जैसा कोई दूसरा नहीं होगा। नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्म हाउस में किया जाएगा। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मराठी रंगमंच के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…