द इंडियन व्यू

पुडुचेरी भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष बने वीपी रामलिंगम

नई दिल्ली : पूर्व विधायक वीपी रामलिंगम को भाजपा की पुडुचेरी प्रदेश इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। रामलिंगम ने रविवार को इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस पद के लिए वे एकमात्र उम्मीदवार थे। भाजपा महासचिव तरुण…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
पुडुचेरी भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष बने वीपी रामलिंगम

नई दिल्ली : पूर्व विधायक वीपी रामलिंगम को भाजपा की पुडुचेरी प्रदेश इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। रामलिंगम ने रविवार को इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस पद के लिए वे एकमात्र उम्मीदवार थे। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने सोमवार को अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद वीपी रामलिंगम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उनके दृढ़ नेतृत्व, जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता निःसंदेह पुडुचेरी में पार्टी के विकास और मजबूती में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। रामालिंगम से पहले एस. सेल्वगणपति भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष थे। 63 वर्षीय रामालिंगम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उन्होंने 2021 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। रामालिंगम उन तीन भाजपा नेताओं में शामिल थे, जिन्हें पुडुचेरी विधानसभा में नामित किया गया था। उनके साथ के. वेंकटेशन और आरबी अशोक बाबू भी नामित विधायक थे। तीनों नामित विधायकों ने 27 जून को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पेशे से व्यवसायी और रियल एस्टेट कारोबारी रामालिंगम के पास तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा है। उनके बड़े भाई वीपी शिवकोलुंधु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…