'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' केजरीवाल का चुनावी स्टंट : कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत
नई दिल्ली। दिल्ली की आदमी पार्टी सरकार द्वारा पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के अंतर्गत मंगलवार को मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों के पंजीकरण की शुरुआत हो गई। इस पर कई पुजारियों ने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी…

नई दिल्ली। दिल्ली की आदमी पार्टी सरकार द्वारा पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के अंतर्गत मंगलवार को मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों के पंजीकरण की शुरुआत हो गई। इस पर कई पुजारियों ने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने इस योजना पर कहा, अरविंद केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ियां बांटने के लिए मशहूर हैं। जैसे ही चुनाव नजदीक आया, उन्होंने अनेकों सौगात की छड़ी लगा दी है। चुनाव के नजदीक आते ही उनको पुजारियों और ग्रंथियों की सुध लेनी पड़ रही है। हमें उनकी घोषणा चुनावी स्टंट ज्यादा और गंभीरता कम लगती है। अगर वह गंभीर होते तो इस पर 10 साल पहले ही काम करते। लेकिन चुनाव के नजदीक आते ही, उन्होंने हिंदू और सिखों को लुभाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने मौलवियों को वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन उनको भी अभी तक वेतन नहीं मिला है और वे प्रदर्शन कर रहे हैं।
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के मौलाना साजिद राशि ने भी पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा, दिल्ली का मुसलमान पहले से ही उनकी तरफ झुका हुआ है। कांग्रेस से परेशान होकर मुसलमानों के पास कोई रास्ता नहीं था, इसलिए केजरीवाल को भर-भरकर वोट दिया जिसके कारण दो बार ये लोग सत्ता में आए। अब उन्होंने अनुभव किया कि दिल्ली के मुसलमानों का कुछ रुझान कांग्रेस की तरफ है, इसलिए उन्होंने हिंदुओं और सिखों को लुभाने के लिए इस तरह की योजना का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से मुसलमानों और ईसाइयों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने सिर्फ पुजारियों और ग्रंथियों के लिए योजना का ऐलान किया है, लेकिन पादरियों को नहीं रखा गया है। मुसलमान और ईसाइयों को वह समझते हैं कि उनका वोट बिल्कुल फिक्स है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
