द इंडियन व्यू

पीडब्ल्यूएल 2026 का भव्य आगाज, चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ अनावरण

नोएडा : प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 का आधिकारिक उद्घाटन बुधवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में चैंपियनशिप ट्रॉफी के अनावरण के साथ किया गया। सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लीग की वापसी और इसके पांचवें सत्र की…

Ragwendra P Singh
January 16, 2026
3 min read
पीडब्ल्यूएल 2026 का भव्य आगाज, चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ अनावरण

नोएडा : प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 का आधिकारिक उद्घाटन बुधवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में चैंपियनशिप ट्रॉफी के अनावरण के साथ किया गया। सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लीग की वापसी और इसके पांचवें सत्र की शुरुआत को लेकर यह समारोह खास रहा। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन पंजाब रॉयल्स और यूपी डॉमिनेटर्स के बीच पहले मुकाबले से ठीक पहले किया गया, जिसने नए पीडब्ल्यूएल युग की औपचारिक शुरुआत का संकेत दिया।

 

इस अवसर पर चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण कुश्ती महासंघ भारत (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य अतिथि बृज भूषण शरण सिंह की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह, पीडब्ल्यूएल के चेयरमैन और प्रमोटर दयान फरूकी तथा लीग के सीईओ अखिल गुप्ता भी मौजूद रहे।

 

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने पीडब्ल्यूएल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस लीग ने हमेशा भारतीय कुश्ती को मजबूत मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूएल 2026 के लिए चुनी गई प्रतिभाएं इस बात का प्रमाण हैं कि देश में कुश्ती का स्तर बीते वर्षों में काफी ऊपर गया है।

 

मुख्य अतिथि बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूएल जैसी पेशेवर लीग का सबसे बड़ा लाभ पहलवानों को मिलता है। उन्होंने बताया कि कुश्ती ऐसा खेल है जिसमें भारत ने ओलंपिक में लगातार पदक जीते हैं और इस परंपरा को बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, पीडब्ल्यूएल भारतीय पहलवानों को दुनिया के शीर्ष पहलवानों के साथ मुकाबला करने का अवसर देती है।

 

पीडब्ल्यूएल चेयरमैन दयान फरूकी ने इसे लीग के लिए नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि व्यापक पुनर्गठन के बाद इस बार फोकस एक पेशेवर, पारदर्शी और एथलीट-केंद्रित ढांचा तैयार करने पर रहा है। वहीं, सीईओ अखिल गुप्ता ने कहा कि पीडब्ल्यूएल 2026 सभी हितधारकों के सहयोग और दीर्घकालिक सोच का परिणाम है, जिसमें नीलामी से लेकर प्रतियोगिता प्रारूप तक हर पहलू को मजबूती से डिजाइन किया गया है।

 

ट्रॉफी अनावरण के बाद उद्घाटन मुकाबले में पंजाब रॉयल्स के चंदरमोहन और यूपी डॉमिनेटर्स की ओर से आर्मेनिया के आर्मन आंद्रेस्यान आमने-सामने उतरे। इसके साथ ही छह फ्रेंचाइज़ियों, ओलंपिक पदक विजेताओं, विश्व चैंपियनों और भारत के शीर्ष पहलवानों की मौजूदगी में एक रोमांचक सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। नए प्रारूप के तहत प्रत्येक टाई में नौ मुकाबले खेले जाएंगे।

 

पीडब्ल्यूएल 2026 का सीधा प्रसारण सोनी टेन 4 और सोनी टेन 5 चैनलों पर किया जा रहा है, जबकि डिजिटल दर्शक सोनी लिव पर मुकाबलों का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

 

------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…