द इंडियन व्यू

पीओजेके में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदायः भारत

नई दिल्ली : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में जनता के साथ हो रहे घोर दुर्व्यवहारों और कुकृत्यों का संज्ञान ले तथा इन घटनाओं के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह…

Ragwendra P Singh
July 14, 2026
2 min read
पीओजेके में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदायः भारत

नई दिल्ली : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में जनता के साथ हो रहे घोर दुर्व्यवहारों और कुकृत्यों का संज्ञान ले तथा इन घटनाओं के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए।

 

भारत ने कहा कि पीओजेके के गंभीर हालात पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे दमन और स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी को उजागर करते हैं। साथ ही यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान जनता की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन्हें बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रहा है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पीओजेके में चल रहे विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान के अपने अवैध और जबरन कब्जेवाले क्षेत्रों में दशकों से चले आ रहे शोषण, मौलिक अधिकारों के हनन और प्रशासनिक उत्पीड़न का परिणाम है।

 

प्रवक्ता ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इन घोर दुर्व्यवहारों और कु-कृत्यों के लिए पाकिस्तान को पूरी तरह से जवाबदेह ठहराएगा।”

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय आबादी की जायज शिकायतों का समाधान करने के बजाय पाकिस्तानी प्रशासन ने अत्यधिक पुलिस क्रूरता का सहारा लिया है। इसमें असहाय महिलाओं और बच्चों के खिलाफ की गई कार्रवाई, भोजन और दवाओं जैसी आवश्यक चीज़ों को रोकना, इंटरनेट ब्लैकआउट लागू करना और निहत्थे नागरिकों के खिलाफ घातक बल का प्रयोग करना शामिल है। इसके परिणामस्वरूप कई दुखद मौतें हुई हैं।

 

----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…