पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज
नई दिल्ली। अमेरिकी पॉडकास्टर लैक्स फ्रिडमैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉडकास्ट को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह शो मैनेज था।…

नई दिल्ली। अमेरिकी पॉडकास्टर लैक्स फ्रिडमैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉडकास्ट को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह शो मैनेज था।
कांग्रेस नेता उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, सबसे बड़ी बात है कि झगड़ा यही लोग करवाते हैं। मुझे बताइए कि आरएसएस कौन से झगड़े में नहीं है, जिसमें हिंदू-मुसलमान न हो, जब उनकी सरकार वहां पर है तो झगड़ा क्यों करेंगे? 9/11 की तुलना गोधरा कांड से नहीं की जा सकती है। वह अलग बात है और यह अलग घटना है। गोधरा एक साजिश थी और आज तक इसका पता नहीं लग पाया है। हालांकि, नानावती आयोग जरूर बना, लेकिन एजेंसी को जिस तरीके से काम करना चाहिए था, वह आयोग द्वारा भी नहीं किया गया।
उन्होंने आगे कहा, अब उसके बाद खबरें आने लगीं कि उनको अंदर से जलाया गया था, बाहर से नहीं। मुझे लगता है कि यह एक साजिश के तहत हुआ था। बिना मतलब में ही 9/11 की गोधरा से तुलना करना बहुत ही पक्षपाती है और यह जो पॉडकास्ट है, यह बिल्कुल ही बेकार और बकवास है। पॉडकास्टर ने बेईमानी के सवाल पूछे हैं, असली सवाल तो उसने पूछे ही नहीं। सवाल तो मैनेज थे।
उदित राज ने आरएसएस पर हिंदू-मुस्लिम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आरएसएस ने हिंदू-मुसलमान करना सिखाया और पूंजीवाद को बढ़ावा दिया। आरएसएस ने वर्ण व्यवस्था को मजबूत करने के रास्ते बताए। उसने पाखंडवाद फैलाया है। मैं उनसे (पीएम मोदी) यह पूछना चाहता हूं कि आरएसएस ने उन्हें कैसे जीना सिखाया है? मुझे लगता है यह जीना तो सीख ही नहीं सकते। इनके यहां वर्ण व्यवस्था और जात-पात है। जहां पर वर्ण व्यवस्था और जात-पात हो, वहां कैसे लोग जी सकते हैं?
पीएम मोदी की आलोचना वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा, नरेंद्र मोदी बिना आरोप लगाए जिंदा नहीं रह सकते। वे नेहरू और इंदिरा को नहीं छोड़ते हैं और विदेश जाकर भी कांग्रेस की आलोचना करते हैं, यह उनके खुद के गुण हैं यानी कि जो आज दुनिया में नहीं है, उसके आधार पर वह सरकार चला रहे हैं और बोलते हैं कि नेहरू ने गलती की थी, आज जो वे खुद कर रहे हैं, उसी को दूसरों पर मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
