पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत नेताओं ने दी सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दीर्घायु की कामना करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मैं उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।“
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।“
झारखंड कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने एक्स पर लिखा, “बड़े भाई हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा के निधन के बाद यह जन्मदिन आपके लिए आसान नहीं होगा। मैं जानता हूं, इस कठिन समय में आप पर कष्ट के पहाड़ टूट पड़े हैं और मन कितना बोझिल है। मैं दिल से आपके दर्द को महसूस कर रहा हूं और इस कठिन घड़ी में आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं। ऊपर वाले से दुआ है कि आपको इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति दे और आप और भी मजबूत बनकर उभरें। आपका साहस और धैर्य ही इस कठिन समय में हम सभी के लिए प्रेरणा है। जन्मदिन पर मेरी यही प्रार्थना है कि आने वाला समय आपके जीवन में शांति, शक्ति और संबल लेकर आए।“
बोकारो से विधायक स्वाति सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, झारखंड के यशस्वी, जनप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व राज्य को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान कर रहा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफलता प्रदान करें ताकि आप यूं ही जनता की सेवा करते रहें। आपका जीवन प्रेरणादायी रहे और झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
