पीएम मोदी ने श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा एवं न्याय को बढ़ावा देने के लिए श्री ठाकुर के कार्यों की…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा एवं न्याय को बढ़ावा देने के लिए श्री ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने मतुआ धर्म महामेला- 2025 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बांग्लादेश में ओरकांडी ठाकुरबाड़ी की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर और बांग्लादेश के ओरकांडी की अपनी यात्राओं को कभी नहीं भूलूंगा, जहां मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सेवा और आध्यात्मिकता से जुड़े रहने के कारण वे असंख्य लोगों के हृदय में बसे हुए हैं। उन्होंने अपना जीवन वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। मैं पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर और बांग्लादेश के ओरकांडी की अपनी यात्राओं को कभी नहीं भूलूंगा, जहां मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने आगे लिखा, मतुआ धर्म महामेला 2025 के लिए मेरी शुभकामनाएं। इसमें मतुआ समुदाय की उत्कृष्ट संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारी सरकार ने मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की हैं और हम आने वाले समय में भी उनके कल्याण के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे। जय हरिबोल।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती पर मैं महान संत को नमन करता हूं। संस्कृति और आध्यात्मिकता के बंधनों के साथ एकीकृत समाज के लिए ठाकुर जी का दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता रहेगा। ठाकुर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मतुआ धर्म महामेला - 2025 में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
