द इंडियन व्यू

पीएम मोदी ने दिल्ली को दी 11,000 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं की सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 का उद्घाटन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपए की राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा दिया है। रविवार को प्रधानमंत्री ने दिल्ली के रोहिणी से यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) के दिल्ली सेक्शन और द्वारका…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
2 min read
पीएम मोदी ने दिल्ली को दी 11,000 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं की सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 का उद्घाटन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपए की राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा दिया है। रविवार को प्रधानमंत्री ने दिल्ली के रोहिणी से यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) के दिल्ली सेक्शन और द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बक्करवाला गांव टोल प्लाजा इलाके में रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद, पीएम नरेंद्र मोदी ने राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-2 (यूईआर-2) राजधानी को भीड़भाड़ से मुक्त करने की सरकार की व्यापक योजना के तहत विकसित की गई है। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार, यात्रा समय में कमी और दिल्ली के साथ इसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात में कमी लाना है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और देशहित में लिए गए फैसलों की सराहना की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि सिर्फ नारों और जयकारों में नहीं, आप (पीएम मोदी) सच्चाई के धरातल पर इस देश के विकास पुरुष हैं। उन्होंने कहा, आप एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने विपक्ष की घटिया राजनीति के बावजूद दिल्ली की जनता को कभी भी ओछी राजनीति का शिकार नहीं बनने दिया।

रेखा गुप्ता ने आगे कहा, दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में बीते 5 महीनों के प्रशासनिक अनुभव के आधार पर मैं कह सकती हूं कि आप ऐसे दूरदर्शी नेता हैं जिनकी सोच में भारत का हर नागरिक शामिल है, जिनकी नीतियों में हर राज्य की समान भागीदारी है, और जिनके संकल्प में हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…