द इंडियन व्यू

पीएम मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, स्वतंत्रता दिवस पर दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण

नई दिल्ली : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल…

Ragwendra P Singh
August 15, 2025
2 min read
पीएम मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, स्वतंत्रता दिवस पर दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण

नई दिल्ली : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। खास बात ये है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड पीएम मोदी के नाम ही था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 103 मिनट लंबा भाषण देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक बार फिर इस ऐतिहासिक दिन सबसे लंबा भाषण देने का तमगा पीएम मोदी ने अपने नाम किया। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा सबसे लंबा भाषण देने का तमगा 98 मिनट का था, जो खुद उन्होंने ही साल 2024 में दिया था।

पीएम मोदी से पहले सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री एवं दिवंगत कांग्रेस नेता जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था। हालांकि, 2015 में प्रधानमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने नेहरू के दशकों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और 86 मिनट लंबा भाषण दिया था।

अब तक 12 बार देश को संबोधित कर चुके पीएम मोदी ने सिर्फ एक बार ही एक घंटे से कम का भाषण दिया, जो 2017 में 56 मिनट का था। यह अब तक का उनका सबसे छोटा भाषण था। इसके बाद 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने 65 मिनट, 2015 में 86 मिनट, 2016 में 96 मिनट, 2018 में 82 मिनट, 2019 में 93 मिनट, 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट, 2023 में 90 मिनट और 2024 में 98 मिनट का भाषण दिया था।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिवायतन दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण किया और देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता, और 2047 तक विकसित भारत के विजन पर आधारित नया भारत थीम के तहत अपनी बात रखी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…