पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर गडकरी ने दी बधाई
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें हार्दिक…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने इस सम्मान को भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व की दूरदर्शिता का प्रतीक है। गडकरी ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल उनके दूरदर्शी वैश्विक नेतृत्व को मान्यता देता है, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण भी है। यह सम्मान भारत और भारतवासियों के प्रति ब्राजील के गहरे सम्मान को दर्शाता है।”
उन्होंने आगे लिखा कि यह उपलब्धि दोनों देशों के बीच मजबूत होती मित्रता को और अधिक गहरा करेगी और भविष्य में परस्पर सहयोग के नए मार्ग प्रशस्त करेगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के आमंत्रण पर वहां की यात्रा पर हैं और इसी दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो किसी विदेशी नागरिक को असाधारण उपलब्धियों और योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
