द इंडियन व्यू

पीएम मोदी का मुंबई दौरा, तीन युद्धपोत करेंगे राष्ट्र को समर्पित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई जाएंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में युद्धपोत आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और पनडुब्बी…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
2 min read
पीएम मोदी का मुंबई दौरा, तीन युद्धपोत करेंगे राष्ट्र को समर्पित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई जाएंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में युद्धपोत आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर राष्ट्र को समर्पित करने जा रहे हैं।

उसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2:45 बजे के बीच पीएम मोदी आंग्रे हॉल में महायुति गठबंधन के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 230 विधायकों को संबोधित करेंगे। आम तौर पर प्रधानमंत्री मोदी सांसदों के साथ बैठक करते हैं और देश भर के राज्यों के मुख्यमंत्री उनसे मिलते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के विधायकों के साथ विशेष सत्र आयोजित करना अनूठा और अपनी तरह का पहला मामला है।

वहीं दोपहर 3:15 बजे पीएम मोदी नवी मुंबई में एक नए इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर लगभग 9 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें से 2.5 एकड़ क्षेत्र में भव्य मंदिर बनाया गया है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है।

नौ एकड़ में फैली इस परियोजना में कई देवताओं वाला एक मंदिर, एक वैदिक शिक्षा केंद्र, प्रस्तावित संग्रहालय और सभागार, उपचार केंद्र आदि शामिल हैं। इसका उद्देश्य वैदिक शिक्षाओं के माध्यम से सार्वभौमिक भाईचारे, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बुधवार को नौसेना में दो नौसैनिक लड़ाकू जहाज और एक पनडुब्बी के शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनने की हमारी कोशिशों और आत्मनिर्भरता के हमारे प्रयासों को बल मिलेगा।

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, बुधवार 15 जनवरी को हमारी नौसेना क्षमताओं के लिए एक विशेष दिन होने जा रहा है। तीन अग्रणी नौसैनिक लड़ाकू जहाजों के शामिल होने से रक्षा में वैश्विक नेता बनने की हमारी कोशिशों को बल मिलेगा और आत्मनिर्भरता की हमारी तलाश को बल मिलेगा।

पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं यातायात के सुचारू संचालन और भीड़भाड़ से बचने के लिए महत्वपूर्ण यातायात डायवर्जन की घोषणा की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…