पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा, 5400 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिस दौरान वह 5,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये पहल शहरी…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिस दौरान वह 5,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
ये पहल शहरी विकास, ऊर्जा, परिवहन और हरित गतिशीलता सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं, जो आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे। इसके पहले, वे गुजरात की बुनियादी ढांचे और सेवा वितरण को आधुनिक बनाने के लिए कई विकास परियोजनाओं को समर्पित करेंगे।
26 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी हंसलपुर जाएंगे, जहां वे भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुजुकी की पहली वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ई विटारा को हरी झंडी दिखाकर 100 से अधिक देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात के लिए रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, मेक इन इंडिया की सफलता के एक बड़े उदाहरण के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ई विटारा का उद्घाटन करेंगे और इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तोशिबा, डेन्सो और सुजुकी की साझेदारी वाले टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे।
इसके तहत अब बैटरी का 80 फीसदी से अधिक हिस्सा भारत में ही बनाया जाएगा, जो भारत के बैटरी उद्योग के लिए एक बड़ा कदम है।
इसके अलावा, वे 1,400 करोड़ रुपए से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, जिसमें महेसाना-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, गेज परिवर्तन, और यात्री व मालगाड़ियों का शुभारंभ शामिल है। ये प्रोजेक्ट्स रसद, कनेक्टिविटी और औद्योगिक पहुंच को बेहतर बनाएंगे।
प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जैसे विरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क का चौड़ीकरण, नए वाहन अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज, जो यातायात की भीड़ कम करेंगे और औद्योगिक उत्पादकता बढ़ाएंगे।
बिजली वितरण को बेहतर बनाने के लिए, वे अहमदाबाद, मेहसाना और गांधीनगर में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जो बिजली ढांचे को मजबूत करेंगी और बिजली कटौती कम करेंगी।
शहरी विकास के लिए, वे पीएमएवाई (शहरी) के तहत झुग्गी पुनर्वास, सरदार पटेल रिंग रोड का चौड़ीकरण और आधुनिक सीवरेज व जल प्रबंधन प्रणालियों की आधारशिला रखेंगे।
इसके अलावा, प्रशासनिक सुधार के लिए अहमदाबाद में नया स्टांप और रजिस्ट्रेशन भवन और गांधीनगर में डेटा स्टोरेज सेंटर शुरू होगा, जो डिजिटल शासन और डेटा सुरक्षा को बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, गुजरात में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का स्थानीय उत्पादन शुरू होगा। यह संयंत्र तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम है, जो देश में बैटरी के 80 फीसदी से अधिक मूल्य का निर्माण करेगा और स्वच्छ ऊर्जा नवाचार को बढ़ावा देगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
