द इंडियन व्यू

पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा: बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। वे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का…

Ragwendra P Singh
August 9, 2025
2 min read
पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा: बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। वे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे और आरवी रोड (रघिगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो से यात्रा करेंगे।

दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री बेंगलुरु में शहरी परिवहन से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो आरवी रोड (रघिगुड्डा) से बोम्मसंद्रा तक बनेगी।

इस लाइन की कुल लंबाई 19 किलोमीटर से ज्यादा है और इसमें 16 स्टेशन हैं। यह परियोजना करीब 7,160 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। इस येलो लाइन के शुरू होने से बेंगलुरु मेट्रो का कुल नेटवर्क 96 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगा, जिससे शहर की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। यह परियोजना 15,610 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनेगी। कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे।

यह मेट्रो लाइन शहर के रिहायशी, औद्योगिक, व्यावसायिक और शैक्षणिक इलाकों को जोड़ने का काम करेगी, जिससे बेंगलुरु की बढ़ती ट्रैफिक समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस और नागपुर (अजनी) से पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

प्रधानमंत्री का यह दौरा कर्नाटक के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी परियोजनाएं देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…