पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता के आह्वान पर दिल्ली 'तिरंगामय' हो रही है: आशीष सूद
नई दिल्ली : हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम से तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन 79वें स्वतंत्रता दिवस से…

नई दिल्ली : हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम से तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया।
इस दौड़ को दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया गया, जिसमें 7,900 बच्चों ने हाथ में तिरंगा लिए हिस्सा लिया। प्रतिभागी त्यागराज स्टेडियम से लेकर युद्ध स्मारक तक गए और देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गौरव को प्रोत्साहित करना है।
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले, 7,900 युवाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत त्यागराज स्टेडियम से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तक तिरंगा दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौरान युवा तिरंगा लेकर दौड़े और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर दिल्ली तिरंगामय हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली की बेटियां सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरेंगी, जिससे राष्ट्रभक्ति का उत्साह और बढ़ेगा।
मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”आज तिरंगा रन ने सड़कों को देशभक्ति और एकता की भावना से भर दिया। स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए 7,500 से ज़्यादा बच्चों ने गर्व के साथ तिरंगा लहराया और स्वच्छ, सशक्त भारत का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र प्रेरित दृष्टि और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय दिल्ली द्वारा आयोजित यह रन आज त्यागराज स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ हुआ। यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता, गर्व और हमारे अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का सशक्त संदेश बनकर पूरे शहर में गूंज उठा।“
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
