पीएम मोदी 11 अगस्त को करेंगे सांसदों के लिए बने 184 नए बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन, सिंदूर का पौधा भी लगाएंगे
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए निर्मित 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी आवासीय परिसर…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए निर्मित 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा लगाएंगे। इसके साथ ही वे श्रमजीवियों से संवाद करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
यह आवासीय परिसर आत्मनिर्भर रूप से डिजाइन किया गया है। यह सांसदों की कार्यात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। परियोजना में हरित तकनीकों को अपनाया गया है, जो ग्रिहा की 3-स्टार रेटिंग मानकों के अनुरूप है और राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 का पालन करती है। इन पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ विशेषताओं से ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन में योगदान मिलने की उम्मीद है।
निर्माण में उन्नत तकनीक, खासतौर पर एल्यूमिनियम शटरिंग के साथ मोनोलिथिक कंक्रीट का उपयोग किया गया है, जिससे परियोजना को समय पर पूरा किया जा सका और संरचनात्मक मजबूती भी सुनिश्चित की गई। यह परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी अनुकूल है, जो समावेशी डिजाइन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संसद सदस्यों के लिए पर्याप्त आवास की कमी के कारण इस परियोजना का विकास जरूरी हो गया था। भूमि की सीमित उपलब्धता के कारण, भूमि उपयोग को अनुकूलित करने और रखरखाव लागत को न्यूनतम करने के उद्देश्य से वर्टिकल निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।
हर फ्लैट में लगभग 5,000 वर्ग फीट का कार्पेट एरिया उपलब्ध है, जो आवासीय और आधिकारिक कार्यों के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान करता है। कार्यालय, स्टाफ आवास और सामुदायिक केंद्र के लिए समर्पित क्षेत्र भी परिसर में शामिल हैं, जिससे सांसदों को जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
परिसर की सभी इमारतें आधुनिक संरचनात्मक डिजाइन मानकों के अनुसार भूकंप-रोधी बनाई गई हैं। साथ ही, एक व्यापक और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है ताकि सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
