द इंडियन व्यू

पी में सभी होटलों, बहुमंजिला इमारतों का होगा फायर ऑडिट, दिल्ली अग्निकांड के बाद सरकार सख्त

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्तरां में लगी आग का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को प्रदेश भर में व्यापक सुरक्षा जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी…

Ragwendra P Singh
June 5, 2026
2 min read
पी में सभी होटलों, बहुमंजिला इमारतों का होगा फायर ऑडिट, दिल्ली अग्निकांड के बाद सरकार सख्त

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्तरां में लगी आग का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को प्रदेश भर में व्यापक सुरक्षा जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी बहुमंजिला इमारतों, कार्यालयों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी ऑडिट करवाने को कहा है। सीएम ने खासतौर पर होटलों की जांच कर इनकी ऑडिट रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसके साथ ही इनके फायर सेफ्टी सिस्टम में जरूरत के हिसाब से सुधार करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

आग से जुड़ी घटनाओं के संबंध में सीएम योगी ने सभी विकास प्राधिकरणों, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और फायर सेफ्टी विभाग समेत सभी एजेंसियों को सतर्कता बढ़ाने को कहा है। उन्होंने साफ कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम के निर्देश पर गुरुवार से ही लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में होटल, गेस्ट हाउस और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू हो गया। लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अंकुश मित्तल ने टीम के साथ कई होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेमिनी कॉन्टिनेंटल, होटल क्लार्क्स अवध, गोल्डन स्काई, यश होटल, मोहन होटल, मिडास, ड्रीम पैलेस समेत कई होटलों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया।

निरीक्षण के लिए डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडे भी फील्ड में उतरे। उन्होंने गोमतीनगर स्थित क्लासियो कलेक्शन होटल पहुंचकर फायर सेफ्टी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक विशेष जांच अभियान चलेगा। इस दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…