पियास्त्री का शानदार प्रदर्शन, मैकलॉरेन ने मियामी में रचा इतिहास
ऑस्कर पियास्त्री ने मियामी ग्रां प्री जीतकर न केवल अपनी तीसरी जीत दर्ज की, मैकलॉरेन टीम को भी एक और यादगार वन-टू फिनिश दिलाया। ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवर ने आगे बढ़ते हुए जीत दर्ज की और वह चैंपियनशिप में टीममेट लैंडो नॉरिस से…

ऑस्कर पियास्त्री ने मियामी ग्रां प्री जीतकर न केवल अपनी तीसरी जीत दर्ज की, मैकलॉरेन टीम को भी एक और यादगार वन-टू फिनिश दिलाया। ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवर ने आगे बढ़ते हुए जीत दर्ज की और वह चैंपियनशिप में टीममेट लैंडो नॉरिस से 16 अंकों से आगे हैं।

दो साल पहले मियामी में सबसे धीमी टीम कही जाने वाली मैकलॉरेन ने रेस 35 सेकंड से ज्यादा के अंतर से जीती। उन्होंने कहा, “यह अविश्वसनीय है कि हम वहीं हैं जहां पहले हम लैप डाउन होते थे।”
रेड बुल के मौजूदा विजेता मैक्स वेरस्टैपेन पोल पोजिशन से रेस शुरू करने के बावजूद चौथे स्थान पर रहे। मैकलॉरेन के दोनों ड्राइवरों ने उन्हें ओवरटेक किया और मियामी में पोल पोजिशन से जीत नहीं होने की परंपरा को कायम रखा।
मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल तीसरे स्थान पर रहे, वह भी विजेता से 37.644 सेकंड पीछे रहे। विलियम्स के एलेक्स एल्बोन पांचवें स्थान पर रहे, जबकि मर्सिडीज के किमी एंटोनेली और फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर व लुईस हैमिल्टन छठे, सातवें और आठवें स्थान पर रहे।
रेस की पहली लैप में ही रोमांच देखने को मिला जब लैंडो नॉरिस और मैक्स वेरस्टैपेन के बीच टर्न-2 पर टक्कर हुई, जिससे नॉरिस को ट्रैक से बाहर जाना पड़ा और तीन स्थानों का नुकसान हुआ। स्टीवर्ड्स ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा, “अगर मैं आगे नहीं जाता तो लोग शिकायत करते, और अगर जाता हूं तो भी शिकायत होती है। मैक्स के साथ तो या टक्कर होगी या ओवरटेक नहीं हो पाएगा।”
पियास्त्री ने एंटोनेली को लैप-4 में ओवरटेक किया और वेरस्टैपेन को भी पीछे छोड़ा। नॉरिस ने बेहतरीन वापसी करके लैप-17 तक वेरस्टैपेन को पार किया और दूसरे स्थान पर आए। रेस के दौरान तीन बार वर्चुअल सेफ्टी कार आई, जिसमें अल्पाइन, हास और सोबर की गाड़ियों ने रेस छोड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
