द इंडियन व्यू

पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में यूट्यूबर को मटन की जगह बीफ परोसने का आरोप, एक कर्मचारी गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित एक लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां में यूट्यूबर को मटन की जगह बीफ परोसने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। मामले में…

Ragwendra P Singh
January 31, 2026
2 min read
पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में यूट्यूबर को मटन की जगह बीफ परोसने का आरोप, एक कर्मचारी गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित एक लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां में यूट्यूबर को मटन की जगह बीफ परोसने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। मामले में पार्क स्ट्रीट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती शुक्रवार रात अपने दो मित्रों के साथ पार्क स्ट्रीट स्थित प्रसिद्ध बार-कम-रेस्तरां ओलिपब पहुंचे थे। उन्होंने वहां मटन स्टेक का ऑर्डर दिया था, लेकिन आरोप है कि उन्हें बीफ परोसा गया। इस पर आपत्ति जताए जाने पर संबंधित वेटर ने इसे गलती बताते हुए दोबारा मटन स्टेक लाने की बात कही।

 

घटना को लेकर सायक चक्रवर्ती ने पार्क स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्तरां के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और रेस्तरां प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सायक चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में यूट्यूबर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह ब्राह्मण हैं और उन्हें गोमांस परोसा जाना उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। वीडियो के एक हिस्से में उन्होंने रेस्तरां प्रबंधन के कथित असहयोगी रवैये पर भी नाराजगी जाहिर की है।

 

मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

 

भाजपा नेता केया घोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मटन के स्थान पर बीफ परोसना न केवल गंभीर लापरवाही है, बल्कि यह हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…