पाकिस्तान में 'सरदार जी-3' की तूफानी कमाई, दिलजीत दोसांझ ने जताया आभार
नई दिल्ली : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी-3' फिलहाल भारत में रिलीज नहीं की गई है, लेकिन अन्य देशों में इसे दर्शक देख रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर नजर आ रही हैं,…

नई दिल्ली : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी-3' फिलहाल भारत में रिलीज नहीं की गई है, लेकिन अन्य देशों में इसे दर्शक देख रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर नजर आ रही हैं, इसलिए पहलगाम हमले के बाद फिल्म को भारत में काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। शायद इसलिए उन्होंने जानकारी शेयर की है कि पाकिस्तान में फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है और वहां इसकी कितनी कमाई हो रही है। इसके चलते उन्हें एक बार फिर ट्रोल किया जा रहा है।
दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान के सिनेमाघरों में 'सरदार जी-3' देखने पहुंचे दर्शकों का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। वीडियो में फिल्म की लीड एक्ट्रेस हनिया आमिर का एक सीन भी शामिल है। इस पोस्ट के साथ दिलजीत ने लिखा, "देश की सबसे बड़ी अल्ट्रा स्क्रीन पर 12 शो। 'सरदार जी-3' को दर्शकों से मिल रही है तूफानी प्रतिक्रिया। आइए और फिल्म देखें।" इतना ही नहीं, दिलजीत ने फिल्म की कमाई से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है। उनके मुताबिक, 'सरदार जी-3' ने रिलीज के पहले दो दिनों में दुनियाभर में कुल 11.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन फिल्म ने 4.32 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 6.71 करोड़ रुपये हो गई।
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी क्रम में दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर की फिल्म 'सरदार जी-3' भी विवादों में आ गई है। इस फिल्म की शूटिंग बैन लागू होने से पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन सरकार के फैसले के चलते इसे भारत में रिलीज नहीं किया जा सका।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज एक हफ्ते पहले हुआ था, जिसे लेकर दिलजीत को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। कई लोगों का मानना है कि ट्रेलर शेयर कर दिलजीत ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया है। इस विवाद के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने दिलजीत दोसांझ की सभी फिल्मों और शो पर बैन लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने दिलजीत को उनकी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' से हटाने की भी अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
