द इंडियन व्यू

पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने बताया निराधार, आतंकी ढांचे पर कार्रवाई की नसीहत

नई दिल्ली : भारत ने कराची में हुई घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। भारत ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने यहां मौजूद आतंकवादी…

Ragwendra P Singh
June 28, 2026
1 min read
पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने बताया निराधार, आतंकी ढांचे पर कार्रवाई की नसीहत

नई दिल्ली : भारत ने कराची में हुई घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। भारत ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने यहां मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।

 

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि भारत ने कराची की हालिया घटना को लेकर पाकिस्तान की रिपोर्टें देखी हैं, जिनमें भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। पाकिस्तान को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए और अपने क्षेत्र में मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।

 

रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को राज्य नीति के एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति से भी बाहर निकलना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…