द इंडियन व्यू

पाकिस्तान की बुरी तरह धुनाई, भारत ने 19-0 से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया

गुरुवार को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार आक्रामक प्रदर्शन करते हुए महिला जूनियर एशिया कप-2026 के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने मुकाबले के चारों क्वार्टर में गोल…

Ragwendra P Singh
September 10, 2026
3 min read
पाकिस्तान की बुरी तरह धुनाई, भारत ने 19-0 से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया

गुरुवार को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार आक्रामक प्रदर्शन करते हुए महिला जूनियर एशिया कप-2026 के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने मुकाबले के चारों क्वार्टर में गोल दागे और एकतरफा जीत दर्ज की। भारत ने पहले क्वार्टर में पांच, दूसरे में पांच, तीसरे में तीन और अंतिम क्वार्टर में छह गोल किए। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा और पहले पांच मिनट में ही दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, हालांकि दोनों मौकों को गोल में नहीं बदला जा सका।

सातवें मिनट में पूजा साहू ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद रोशनी ऐंद ने फील्ड गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। 11वें मिनट में तनुश्री दिनेश कडू ने डिफ्लेक्शन के जरिए गोल किया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने सर्किल के अंदर फाउल किया और भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। सुखवीर कौर ने 13वें मिनट में इसे आसानी से गोल में बदल दिया।

@TheHockeyIndia

इसके तुरंत बाद सानिका चंद्रकांत माने ने फील्ड गोल कर भारत को पहले क्वार्टर के अंत में 5-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। मधु सिदार ने 16वें मिनट में और गीता यादव ने 18वें मिनट में गोल कर स्कोर 7-0 कर दिया। सानिका माने ने 23वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि तनुजा टोप्पो ने 25वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 9-0 कर दी। 27वें मिनट में पूजा मलिक ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 10-0 से आगे कर दिया।

हाफ टाइम तक भारत ने आठ पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल कर लिया था। तीसरे क्वार्टर में पूर्णिमा यादव ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर डिफ्लेक्शन के जरिए गोल किया। मधु सिदार ने 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि सुप्रिया ने 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 13-0 की बढ़त दिला दी।

अंतिम क्वार्टर में भारत ने छह और गोल दागे। कृष्णा शर्मा ने 48वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना पहला गोल किया। पूजा मलिक ने 49वें मिनट में दूसरा गोल और 51वें मिनट में तीसरा गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। सुप्रिया ने 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल किया।

बिनिमा धन ने 55वें मिनट में फील्ड गोल किया, जबकि रोशनी ऐंद ने 60वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत की जीत का स्कोर 19-0 कर दिया। आंकड़े भी भारत के एकतरफा दबदबे की गवाही देते हैं। भारत ने कुल 19 गोल किए, जबकि उसे 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला। पाकिस्तान पूरे मुकाबले में न तो कोई गोल कर सका और न ही पेनल्टी कॉर्नर या पेनल्टी स्ट्रोक हासिल कर सका।

इस शानदार जीत के साथ भारत ने महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब 12 सितंबर को सेमीफाइनल में भारत का सामना क्वार्टर फाइनल-4 में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।