पाइपर्स की धमाकेदार वापसी, गैंजेस से हार के बाद पीबीजी पर दर्ज की बड़ी जीत
गत चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने दिन के अपने शुरुआती मुकाबले में हार के बाद शानदार वापसी करते हुए पीबीजी अलास्कन नाइट्स को 11-6 से हराया और गुरुवार को बेंगलुरु में जारी टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल ग्लोबल चेस…

गत चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने दिन के अपने शुरुआती मुकाबले में हार के बाद शानदार वापसी करते हुए पीबीजी अलास्कन नाइट्स को 11-6 से हराया और गुरुवार को बेंगलुरु में जारी टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
पाइपर्स ने पीबीजी अलास्कन नाइट्स को 11-6 से हराया, लेकिन गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स से 4-12 से हारी
हालांकि, दिन के आखिरी मुकाबले में गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स और एफवाईईआरएस अमेरिकन गैम्बिट्स के बीच होने वाले मैच के बाद शीर्ष स्थान पाइपर्स से छिन सकता है। गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने दिन की शुरुआत पाइपर्स के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए 12-4 की शानदार जीत के साथ की, जबकि चेक़ मुंबई मास्टर्स ने त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को 14-5 से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा।
गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स और अल्पाइन एपीएल पाइपर्स दोनों को गुरुवार को दो-दो मुकाबले खेलने थे, ऐसे में दोनों टीमों के बीच शुरुआती भिड़ंत बेहद महत्वपूर्ण थी और इसने पूरे दिन के मुकाबलों का रुख तय कर दिया। गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने यह साबित किया कि इस साल उसे खिताब के मजबूत दावेदारों में क्यों गिना जा रहा है। टीम ने पाइपर्स को एक भी गेम गंवाए बिना 12-4 से मात दी।

स्तावरोउला त्सोलाकिदू ने ग्रैंडमास्टर्स की जीत की शुरुआत करते हुए कोनेरू हम्पी को टूर्नामेंट की दूसरी हार थमाई। सुपरस्टार पुरुष बोर्ड पर दो बार के विश्व कप विजेता लेवोन आरोनियन ने अंतिम चरण में अतिरिक्त घोड़े का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अनिश गिरी को 61 चालों में हराकर बाजी पलट दी।
चेक़ मुंबई मास्टर्स ने भी त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को 14-5 से हराकर खिताब की दौड़ में खुद को बनाए रखा
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए आरोनियन ने कहा,” मैं भाग्यशाली था, बहुत ज्यादा भाग्यशाली। लेकिन मुझे हमेशा विश्वास था कि शुरुआत में बहुत खराब खेलने के बावजूद मैं सर्वश्रेष्ठ चालें खोज सकता हूं। शायद गेम नहीं हारना ही मेरे प्रदर्शन का हक था, लेकिन जीत निश्चित रूप से बहुत बड़ी किस्मत थी।”

हालांकि, पाइपर्स ने इस हार के तुरंत बाद शानदार वापसी की। विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन ने सफेद मोहरों से खेलते हुए विश्वनाथन आनंद को कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद कोनेरू हम्पी ने टूर्नामेंट की अपनी चौथी जीत दर्ज की और नीनो बत्सियाश्विली को सीजन-4 की पहली हार का सामना कराया।
इसके बाद प्रोडिजी बोर्ड पर वोलोदार मुर्जिन ने टाइम स्क्रैम्बल में अभिमन्यु मिश्रा को हराकर पाइपर्स की जीत सुनिश्चित कर दी। अलास्कन नाइट्स के लिए केवल 15 वर्षीय यागिज काआन एर्दोगमुस ही काले मोहरों से जीत दर्ज कर चार अंक हासिल कर सके। सुपरस्टार पुरुष बोर्ड पर विदित गुजराती समय समाप्त होने के कारण हार गए। दिन के दूसरे मुकाबले में चेक़ मुंबई मास्टर्स ने त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स पर शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।

काले मोहरों से खेलते हुए मुंबई मास्टर्स ने छह में से तीन मुकाबले जीते। त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स के लिए एकमात्र जीत एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक ने दर्ज की। आइकन बोर्ड पर मैक्सिम वाशियर-लाग्रेव ने अलीरेजा फिरोज़जा को मात दी, जबकि सुपरस्टार पुरुष बोर्ड पर शाखरियार मामेदयारोव ने अरविंद चित्रंबरम को हराया। प्रोडिजी बोर्ड पर बरदिया दानेशवर की जीत के साथ मुंबई मास्टर्स ने आठ मैचों में चार जीत के साथ अपने गेम-पॉइंट्स की संख्या 73 कर ली है।
शुक्रवार, 11 सितंबर को होने वाले मुकाबले:
शाम 5.00 बजे: त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स बनाम पीबीजी अलास्कन नाइट्स
शाम 6.30 बजे: अल्पाइन एपीएल पाइपर्स बनाम एफवाईईआरएस अमेरिकन गैम्बिट्स
रात 8.00 बजे: गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स बनाम चेक़ मुंबई मास्टर्स
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
