द इंडियन व्यू

पांच राज्यों में चुनाव के दौरान 1,400 करोड़ से अधिक की अवैध वस्तुएं जब्त

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का कड़ाई से पालन कराते हुए…

Ragwendra P Singh
May 7, 2026
2 min read
पांच राज्यों में चुनाव के दौरान 1,400 करोड़ से अधिक की अवैध वस्तुएं जब्त

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का कड़ाई से पालन कराते हुए 1,400 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध वस्तुएं जब्त कीं।

 

आयोग ने मुख्य सचिवों, सीईओ, डीजीपी और संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई दौर की समीक्षा बैठकें कीं। इसके अलावा 376 व्यय पर्यवेक्षकों के साथ 7,470 फ्लाइंग स्क्वाड टीम और 7,470 स्टैटिक सर्विलांस टीमों को तैनात किया गया ताकि चुनाव हिंसा-मुक्त, भय-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त रह सके।

 

इन जब्ती कार्रवाइयों को इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) प्लेटफॉर्म के जरिए और अधिक प्रभावी बनाया गया, जिसने विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और सूचना साझा करने की प्रक्रिया को सुगम किया। 26 फरवरी से सक्रिय इस प्लेटफॉर्म के जरिए 6 मई तक कुल 1,444.96 करोड़ रुपये की जब्ती की गई।

 

राज्यवार आंकड़े:

 

- तमिलनाडु: 662.28 करोड़ रुपये

 

- पश्चिम बंगाल: 573.41 करोड़ रुपये

 

- असम: 117.24 करोड़ रुपये

 

- केरल: 80.67 करोड़ रुपये

 

- पुडुचेरी: 9.72 करोड़ रुपये

 

आयोग ने बताया कि यह जब्ती साल 2021 के आम चुनावों की तुलना में 40.14 प्रतिशत अधिक है। साल 2021 में कुल 1,029.93 करोड़ रुपये की जब्ती की गई थी। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 68.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि तमिलनाडु में 48.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…