द इंडियन व्यू

दक्षिण अफ्रीका की हार, कप्तान बोले – पिच मुश्किल थी, वक्त कम… पर excuses नहीं

साउथ अफ्रीका को कटक में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मुकाबले में करारी हार मिली। इस हार के बारे में टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने खुलकर अपने विचार साझा किए और बताया कि इस मैच में टीम ने कुछ…

Ragwendra P Singh
December 10, 2025
2 min read
दक्षिण अफ्रीका की हार, कप्तान बोले – पिच मुश्किल थी, वक्त कम… पर excuses नहीं

साउथ अफ्रीका को कटक में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मुकाबले में करारी हार मिली। इस हार के बारे में टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने खुलकर अपने विचार साझा किए और बताया कि इस मैच में टीम ने कुछ सकारात्मक बातें भी दिखाई।

उन्होंने कहा कि गेंदबाजी और फील्डिंग में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि बल्लेबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं हो पाया, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मार्करम ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि गेंदबाजी और फील्डिंग में कुछ अच्छे संकेत दिखे। जिस तरह से हमने शुरुआत की, वह काफी सकारात्मक था। हमने अच्छी शुरुआत पर जोर दिया था और वह काम हमने किया, इसलिए इस पर गर्व महसूस कर सकते हैं।"

साभार : गूगल

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि बल्लेबाजी बहुत प्रभावित नहीं कर पाई। मार्करम ने बताया, "बल्लेबाजी के नजरिए से, दुर्भाग्यवश यह टी20 फॉर्मेट में कभी-कभी हो सकता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह पहले मैच में हुआ, लेकिन हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा। अगला मैच जल्द ही है और हम कुछ ही दिनों में फिर से प्रयास करेंगे।"

पिच के बारे में उन्होंने कहा कि वह काफी स्टिकी थी, जिससे बाउंस में थोड़ा असमानता दिखी। उन्होंने कहा, "पिच तेज टेनिस-बॉल जैसी बाउंस देती रही। हमें 175 रन स्वीकार्य मानने चाहिए। हम खुद पर भरोसा रखते हैं कि इसे चेज कर लेंगे।

आप हमेशा कमियों की तरफ ध्यान दे सकते हैं और 10-15 रन कम करने के तरीके तलाश सकते हैं, लेकिन हमें इसे स्वीकार करना होगा। बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की जरूरत थी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। यह काफी मुश्किल था।"

टी20 क्रिकेट की तेज़ गति पर भी मार्करम ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "आजकल इस फॉर्मेट में परिस्थिति को देखने और समझने के लिए ज्यादा समय नहीं होता।

सबसे बड़ी वजह थी कि हमने साझेदारी नहीं बना पाई, विकेट गिरने के बाद खुद को सेटल नहीं कर पाए और अपनी तरफ मोमेंटम नहीं ला पाए। हम कल (बुधवार) छोटी बातचीत करेंगे। आप इस तरह की चीजों में ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहते। बस इसे भूलना है और फॉर्मेट के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।