द इंडियन व्यू

पहले गेम में जीत, फिर मिली हार; ट्रीसा-गायत्री ने कांस्य के साथ रचा इतिहास

भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शनिवार को महिला युगल सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा विश्व…

Ragwendra P Singh
August 22, 2026
2 min read
पहले गेम में जीत, फिर मिली हार; ट्रीसा-गायत्री ने कांस्य के साथ रचा इतिहास

भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शनिवार को महिला युगल सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की लियू शेंग शू और तान निंग के हाथों 21-18, 13-21, 8-21 से हार मिली।

इसके बावजूद ट्रीसा और गायत्री विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला युगल जोड़ी बन गई हैं, क्योंकि इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने कांस्य पदक जीता था। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच ट्रीसा और गायत्री ने शानदार शुरुआत करते हुए 7-2 की बढ़त बनाई। चीनी जोड़ी ने लगातार नौ अंक हासिल कर मध्यांतर तक 11-7 की बढ़त बना ली।

ब्रेक के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और लगातार पांच अंक लेकर स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया। चीन ने 18-16 की बढ़त बनाई, लेकिन भारतीय जोड़ी ने फिर लगातार पांच अंक हासिल किए। ट्रीसा के शानदार क्रॉस-कोर्ट स्मैश की मदद से भारत ने पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया।

साभार : गूगल

दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने कड़ा मुकाबला किया और मध्यांतर तक 11-10 से आगे रही। इसके बाद लियू और तान ने अपनी मजबूत रक्षात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। 49 शॉट की लंबी रैली ने भी चीनी जोड़ी का आत्मविश्वास बढ़ाया। चीन ने इसके बाद लगातार सात अंक हासिल किए और दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।

तीसरे गेम में चीनी जोड़ी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। 56 शॉट की मैच की सबसे लंबी रैली के बाद लियू और तान ने मध्यांतर तक 11-5 की बढ़त बना ली।

ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ियों से कुछ गलतियां हुईं, जिसका चीन ने पूरा फायदा उठाया। चीनी जोड़ी ने तीसरा गेम 21-8 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। हालांकि सेमीफाइनल में हार के बावजूद ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने कांस्य पदक अपने नाम कर भारतीय बैडमिंटन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।