द इंडियन व्यू

पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा गुवाहाटी

बीसीसीआई महासचिव देवजीत सैकिया ने रविवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस साल नवंबर में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान गुवाहाटी पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। साभार : गूगल उन्होंने बताया कि गुवाहाटी…

Ragwendra P Singh
March 23, 2025
1 min read
पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा गुवाहाटी

बीसीसीआई महासचिव देवजीत सैकिया ने रविवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस साल नवंबर में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान गुवाहाटी पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

साभार : गूगल

उन्होंने बताया कि गुवाहाटी इस साल के अंत में आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप के दौरान अपने पहले विश्व कप मैच की भी मेजबानी करेगा।

सैकिया ने कहा, ‘‘गुवाहाटी में कोई टेस्ट और विश्व कप मैच नहीं खेला गया है। लेकिन शनिवार को बीसीसीआई शीर्ष परिषद की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, गुवाहाटी इस साल इस तरह के दोनों मैच की मेजबानी करेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच 22 नवंबर से यहां असम क्रिकेट संघ स्टेडियम में होगा। इस तरह से गुवाहाटी टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाला पूर्वोत्तर का पहला शहर बन जाएगा।

सैकिया ने कहा कि एसीए स्टेडियम आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप के पांच से छह मैचों की भी मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘महिला विश्व कप 24 सितंबर से दो नवंबर तक खेला जाएगा। इसके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुवाहाटी को इसके लिए एक स्थान के रूप में चुना गया है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।