द इंडियन व्यू

पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को कानपुर का अपना दौरा रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद यह निर्णय लिया है। एक बयान के मुताबिक, पीएम…

Ragwendra P Singh
April 23, 2025
2 min read
पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को कानपुर का अपना दौरा रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद यह निर्णय लिया है।

एक बयान के मुताबिक, पीएम मोदी 24 अप्रैल को कानपुर में 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए आने वाले थे। लेकिन, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उन्होंने कानपुर दौरा रद्द कर दिया।

बयान में आगे बताया गया है कि पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के युवक शुभम की गोली लगने से जान चली गई थी। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इस दुख की घड़ी में कानपुर में किसी भी प्रकार के उत्सव या औपचारिक सार्वजनिक कार्यक्रम को स्थगित करना उचित समझा गया है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर तुरंत स्वदेश लौटे। दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उन्होंने आपात बैठक भी की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद रहे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। यह जगह श्रीनगर से लगभग 30 मील दूर एक पर्यटन स्थल है। इस घिनौनी आतंकी हमले की देश-विदेश में कड़ी निंदा हो रही है।

दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए और घायलों के लिए 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…