पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का मुद्दा सोची-समझी रणनीति का हिस्सा: गिरिराज
नई दिल्ली : केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का मुद्दा एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।संसद भवन परिसर में सोमवार को गिरिराज सिंह ने मीडिया के एक सवाल पर यह बात कही। पश्चिम…

नई दिल्ली : केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का मुद्दा एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।संसद भवन परिसर में सोमवार को गिरिराज सिंह ने मीडिया के एक सवाल पर यह बात कही। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा, "यह सारा खेल हुमायूं कबीर ने नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करवाया है। वह जानबूझकर बंगाल की धरती पर हिंदू-मुसलमान के नाम पर विवाद पैदा कर रही हैं। यह बाबरी मस्जिद का मुद्दा एक सोची-समझी रणनीति के तहत लाया गया है।"उन्होंने चेतावनी दी कि इस काम के लिए ममता बनर्जी को केवल बंगाल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विरोध का सामना करना पड़ेगा और इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 'वंदे मातरम' गीत देश को 'एकता के सूत्र में' बाँधने वाला एक शक्तिशाली प्रतीक है। यह स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक नारा और प्रेरणा स्रोत है। अगर लोकतंत्र के मंदिर (संसद) में 'वंदे मातरम' पर बात नहीं होगी, तो फिर कहां होगी? कुछ लोग 'वंदे मातरम' को नहीं, बल्कि 'बाबरी मस्जिद' को मानते हैं।उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम' 150 साल पुराना आज़ादी का गीत है और यह भारत की विरासत है। इसलिए इस पर खुलकर बात होनी चाहिए।---------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
