द इंडियन व्यू

पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव की 152 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान आज

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु की सभी सीटों पर आज मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की लंबी प्रक्रिया के बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। मतदान के…

Ragwendra P Singh
April 23, 2026
2 min read
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव की 152 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान आज

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु की सभी सीटों पर आज मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की लंबी प्रक्रिया के बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। मतदान के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। प्रथम चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

 

पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल क्षेत्र के पांच जिले शामिल हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, पहले चरण के लिए केंद्रीय बलों की कुल 2,407 कंपनियों की तैनाती की गई है। पूर्व मेदिनीपुर जिले में सबसे अधिक 273 कंपनियां कानून व्यवस्था संभालेंगी। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे पर केंद्रीय बलों का नियंत्रण रहेगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय बल के चार जवान तैनात रहेंगे।

 

आयोग ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बटन में इत्र, कालिख, गोंद अथवा कोई रासायनिक लगा पाए जाने पर इसे 'वोट टेंपरिंग' माना जाएगा। वहां वोट रद करके पुनर्मतदान कराया जा सकता है। पीठासीन अधिकारियों को मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम की ठीक से जांच कर लेने का सख्त निर्देश दिया गया है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन और अन्नाद्रमुक गठबंधन आमने-सामने हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…