पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
सिलीगुड़ी : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया। इस दौरान शुभेंदु मंत्रिमंडल…

सिलीगुड़ी : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया। इस दौरान शुभेंदु मंत्रिमंडल के कई सदस्य एवं भाजपा के कुछ सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। गृहमंत्री हवाई अड्डे से कदमतला स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कैंप के लिए रवाना हुए।
अपने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह सिलीगुड़ी स्थित उत्तरकन्या सचिवालय में सीमा बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य पुलिस प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा, घुसपैठ, तस्करी और सीमा पर बाड़ लगाने के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा वे फूलबाड़ी और जुमागछ सीमा चौकी का भी दौरा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद अमित शाह कोलकाता रवाना होंगे, जहां वे कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक मुद्दों पर राज्य पुलिस, जिला प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करें
गे।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
