द इंडियन व्यू

पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। वहीं, इंडिगो भी अपनी…

Ragwendra P Singh
April 7, 2026
2 min read
पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। वहीं, इंडिगो भी अपनी चुनिंदा सेवाएं जारी रखेगा।

 

देश की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस, एयर इंडिया और इंडिगो ने मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से 7 अप्रैल को आने-जाने वाली उड़ानों के लिए यात्रा परामर्श जारी किए हैं। इन परामर्शों में संशोधित समय-सारिणी और यात्रियों के लिए री-बुकिंग के विकल्पों की जानकारी दी गई है, क्योंकि मध्य-पूर्व क्षेत्र में हवाई यात्रा अभी भी व्यवधानों से प्रभावित है।

 

एयरलाइन ने कहा कि क्षेत्रीय व्यवधानों के बीच भारतीय विमानन कंपनियों ने दुबई, जेद्दा और अबू धाबी के लिए अपनी उड़ानों में बदलाव की घोषणा की है और यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी बुकिंग की पुष्टि कर लें। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस समूह ने कहा कि दोनों मिलकर आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से और वहां के लिए 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगे।

 

एयरलााइन ने बताया कि एयर इंडिया और उसकी कम लागत वाली सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस, दोनों मिलकर भारत को पश्चिम एशिया क्षेत्र से जोड़ने वाली कुल 32 उड़ानें नियमित और अनियमित दोनों संचालित करेंगी। इनमें से 16 उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात के लिए और वहां से आने वाली अनियमित सेवाएं हैं, जिन्हें भारतीय और यूएई के नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमति मिल चुकी हैं। हालांकि, ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और प्रस्थान स्टेशनों पर मौजूदा परिस्थितियों के अधीन रहेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…