द इंडियन व्यू

पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 42 उड़ानें

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 42 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन ने आज जारी बयान…

Ragwendra P Singh
April 4, 2026
2 min read
पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 42 उड़ानें

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 42 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

 

एयरलाइन ने आज जारी बयान में बताया कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 04 अप्रैल को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 42 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली 26 गैर-निर्धारित उड़ानें शामिल हैं, जो उस समय प्रस्थान वाले स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा शर्तों के अधीन होंगी।

 

कंपनी ने कहा कि ये उड़ानें यूएई में संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं। एयर इंडिया समूह ने बताया कि वह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके प्रभावित यात्रियों से खुद संपर्क करेगी। इसके साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे री-बुकिंग के ऑफर्स और ऑपरेशनल नोटिफिकेशन्स पाने के लिए अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट करें।

 

एयरलाइन ने बताया कि इसके अलावा उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें तय शेड्यूल के अनुसार चल रही हैं, जिन यात्रियों की शेड्यूल्ड सर्विस सस्पेंड हो गई है, वे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए री-बुकिंग या पूरे रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा जिन यात्रियों ने ऐसे किसी भी रूट पर यात्रा के लिए बुकिंग कराई है, जहां एयर इंडिया ग्रुप की तय उड़ान सेवाएं कुछ समय के लिए निलंबित हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख आगे बढ़ा सकते हैं या पूरे पैसे वापस लेने का विकल्प चुन सकते हैं।

 

एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी री-बुकिंग या कैंसलेशन की रिक्वेस्ट एयरलाइन की वेबसाइट https://airindia.com पर भेजें। अधिक जानकारी के लिए, कृपया 24x7 कस्टमर सपोर्ट हॉटलाइन +911169329333 या +911169329999 पर संपर्क करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…