द इंडियन व्यू

पवन कल्याण से शिवराज सिंह की मुलाकात, अनंतपुर से एक जुलाई को वीबी जी राम जी का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली : आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ। मुलाकात के बाद मीडिया से…

Ragwendra P Singh
June 16, 2026
1 min read
पवन कल्याण से शिवराज सिंह की मुलाकात, अनंतपुर से एक जुलाई को वीबी जी राम जी का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली : आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ।

 

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बताया कि उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि वे अनंतपुर में वीबी जी राम जी योजना की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि इस योजना की राजपत्र अधिसूचना जारी करने वाला आंध्र प्रदेश पहला बड़ा राज्य है।

 

पवन कल्याण ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान ने 1 जुलाई को अनंतपुर आने पर सहमति जताई है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश में मजदूरों की पहचान के लिए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम शुरू किया गया है। इसकी जानकारी भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री को दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…