पर्व चौधरी ने विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया कांस्य
भारतीय भारोत्तोलक पर्व चौधरी ने आईडब्ल्यूएफ युवा और जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।उन्होंने लड़कों के युवा वर्ग के 96 किग्रा भार वर्ग में 315 किग्रा वजन उठाया। साभार : गूगल उन्होंने स्नैच में 140…
भारतीय भारोत्तोलक पर्व चौधरी ने आईडब्ल्यूएफ युवा और जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
उन्होंने लड़कों के युवा वर्ग के 96 किग्रा भार वर्ग में 315 किग्रा वजन उठाया।

उन्होंने स्नैच में 140 किग्रा वजन उठाया। क्लीन एवं जर्क में उन्होंने 175 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। टूर्नामेंट में भारत का तीसरा पदक है। ज्योशना सबर (40 किग्रा) और हर्षबर्धन साहू (49 किग्रा) ने भी पिछले सप्ताह अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते थे। विश्व चैंपियनशिप में, ओलंपिक के विपरीत, स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन के लिए अलग-अलग पदक मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
