परिसीमन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को कांग्रेस अध्यक्ष का पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन के प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है इसलिए इसे…

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन के प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है इसलिए इसे जल्दबाजी या जबरदस्ती पारित कराने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।कांग्रेस अधय्क्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को लिखे पत्र में कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट रुख है कि लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या 543 अगले 25 वर्षों तक बनी रहे, राज्यों के अनुसार मौजूदा प्रतिनिधित्व बरकरार रखा जाए और साल 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया जाए।खरगे ने कहा कि उन्होंने 16 जुलाई को भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि परिसीमन के प्रस्तावों पर संसद के किसी विशेष सत्र में पेश करने से पहले सभी राजनीतिक दलों को पर्याप्त समय दिया जाए। अब यह अनुरोध इसलिए दोहराना पड़ रहा है क्योंकि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने हाल ही में एक टेलीविजन साक्षात्कार में संकेत दिया है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। इसी वजह से मानसून सत्र के सत्रावसान में लगातार देरी हो रही है।उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की परिसीमन के संबंध में चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और सभी राजनीतिक दलों व राज्य सरकारों को अध्ययन के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को जिस तरह जल्दबाज़ी में प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश की गई थी, वैसा दोबारा न हो।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
