द इंडियन व्यू

पत्नी से प्रेम सबंधों के कारण की थी दोस्त की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र स्थित पंचायत भवन में मिले युवक के शव और हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। प्रेम सबंधों के चलते उसकी हत्या हुई थी और हत्यारा कोई और नहीं…

Ragwendra P Singh
February 1, 2026
2 min read
पत्नी से प्रेम सबंधों के कारण की थी दोस्त की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र स्थित पंचायत भवन में मिले युवक के शव और हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। प्रेम सबंधों के चलते उसकी हत्या हुई थी और हत्यारा कोई और नहीं उसका दोस्त निकला।

 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने रविवार को बताया कि अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी कमलेश उर्फ कल्लू (17) का शव शनिवार सुबह पंचायत भवन के बरामदे में पड़ा मिला था। कमलेश के सिर और चेहरे पर चाेटाें के निशान थे, जिससे आशंका जताई गई कि किसी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। पिता जितेन्द्र ने बेटे कमलेश की हत्या का आराेप लगाते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

 

एएसपी ने बताया कि मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सबूतों के आधार पर गांव के अनीस को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। अनीस ने पुलिस को बताया कि कमलेश उसकी पत्नी से मिलता-जुलता था। उसने कमलेश को मोबाइल पर उसकी पत्नी से बातचीत करते हुए और प्रेम संबंध बनाते देख लिया था। जिसके बाद उसने कमलेश को ठिकाने लगाने की योजना बनाना शुरू कर दिया था। गुरुवार की शाम मौका मिलते ही वह कमलेश को घर से बुलाकर पंचायत भवन ले गया, जहां उसने डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अनीस की निशादेही पर वो डंडा भी बरामद कर लिया, जिसे उसने हत्या करने के बाद तालाब में फेंका था। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…