द इंडियन व्यू

पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू की कांग्रेस में वापसी, वेणुगोपाल और बघेल ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली : पंजाब में पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा (बिट्टू) रविवार को कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
1 min read
पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू की कांग्रेस में वापसी, वेणुगोपाल और बघेल ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली : पंजाब में पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा (बिट्टू) रविवार को कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया।उल्लेखनीय है कि बिट्टू साल 2018 से 2021 तक पटियाला नगर निगम के मेयर रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी समर्थक के रूप में जाने जाते हैं। तीन बार काउंसलर रह चुके बिट्टू 2021 में कांग्रेस छोड़कर अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) में शामिल हुए थे। उनकी वापसी को कांग्रेस की पंजाब इकाई के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…