द इंडियन व्यू

पटाखों से बच्चों में आंखों की चोट में बढ़ोतरी, अखिल भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ संघ ने की कार्बाइड गन पर तत्काल प्रतिबंध की मांग

नई दिल्ली : अखिल भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ संघ (एआईओएस) ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से कार्बाइड-आधारित और अस्थायी विस्फोटक पटाखों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की अपील की है।एआईओएस ने चेतावनी दी है कि इस त्योहारी मौसम में…

Ragwendra P Singh
October 24, 2025
2 min read
पटाखों से बच्चों में आंखों की चोट में बढ़ोतरी, अखिल भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ संघ ने की कार्बाइड गन पर तत्काल प्रतिबंध की मांग

नई दिल्ली : अखिल भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ संघ (एआईओएस) ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से कार्बाइड-आधारित और अस्थायी विस्फोटक पटाखों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की अपील की है।एआईओएस ने चेतावनी दी है कि इस त्योहारी मौसम में ऐसे खतरनाक “कार्बाइड बम” या “कार्बाइड गन” के कारण बच्चों सहित अनेक लोगों में गंभीर नेत्र चोटें, स्थायी अंधापन और चेहरे की विकृति के मामले तेजी से बढ़े हैं।संघ ने शुक्रवार को सरकार से अपील करते हुए कार्बाइ़ड गन पर राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने एवं इन्हें बेचने वालों पर सख्त कार्रवाईकरने की मांग की। संघ ने मांग की कि केंद्र, राज्य और जिला प्रशासन प्रतिबंध को संख्ती से लागू करें। इसके साथ ही सरकार जनजागरूकता अभियानचला कर लोगों को इसके खतरों से अवगत कराएं।अखिल भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ संघ के अध्यक्ष डॉ. पार्थ बिस्वास ने मडिया को जारी अपने बयान में कहा कि पटाखों से नेत्र चोटों में चिंताजनक वृद्धि चिंताजनक है। हम सरकार से तुरंत और निर्णायक कार्रवाई की अपील करते हैं ताकि दृष्टि और जीवन दोनों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पतालों में भी इसके उपचार के लिए व्यापक व्यवस्था करनी चाहिए। नेत्र शल्य चिकित्सा उपकरण और ट्रॉमा प्रबंधन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।एआईओएस के अध्यक्ष (निर्वाचित) डॉ. जीवन सिंह टिटियाल ने कहा कि कार्बाइड गन पारंपरिक पटाखे नहीं बल्कि रासायनिक विस्फोटक हैं, जो नेत्र जलन, कॉर्निया नष्ट होने, अंधत्व, और स्थायी विकृति का कारण बनते हैं।आने वाले छठ पूजा और अन्य त्योहारों में इन उपकरणों का उपयोग जारी रहा तो रोकथाम योग्य अंधत्व और चेहरे की गंभीर चोटों की एक नई लहर आ सकती है। इसलिए इसके बिक्री पर रोक लगाने की तुरंत जरुरत है।एआईओएस के मानद सचिव डॉ. संतोष जी. होनावर ने अपील की कि सभी प्रशासनिक निकायों, विद्यालयों और अभिभावकों कार्बाइड पटाखों पर रोक लगाएं और जनजागरूकता फैलाएं। मिलकर सुनिश्चित करें कि प्रकाश पर्व अंधकार का कारण न बने।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…