पटना में आयोजित होने वाले मखाना महोत्सव में शामिल होंगे शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को पटना (बिहार) के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान शिवराज सिंह पटना में मखाना महोत्सव में शामिल होंगे, वहीं रबी…

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को पटना (बिहार) के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान शिवराज सिंह पटना में मखाना महोत्सव में शामिल होंगे, वहीं रबी कार्यशाला एवं कृषि सलाहकार संवाद कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को कृषि मंत्रालय ने मीडिया को दी।
मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पटना प्रवास, बिहार राज्य में कृषि विकास और नवाचार की दिशा में एक और अहम कदम है। शिवराज सिंह 4 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10.10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11.55 बजे पटना पहुंचेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन पहुंचकर पौधारोपण कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। उसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक मखाना महोत्सव में शिरकत करेंगे, जिसमें बिहार के 'मखाना' उत्पाद की वृद्धि और किसानों की आय संवर्धन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
शिवराज सिंह दोपहर ढाई बजे से बापू सभागार-गांधी मैदान में रबी कार्यशाला एवं कृषि सलाहकार संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे, जिसमें किसान भाई-बहन तथा कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्य भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), नवाचार एवं कृषि योजनाओं पर चर्चा के साथ ही बिहार के किसानों की उत्पादकता बढ़ाने की विशेष रणनीतियों पर भी विविध संवाद-सत्र एवं बैठकें आयोजित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
