द इंडियन व्यू

पंत का फ्लॉप शो जारी, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास, 27 करोड़ लौटाने की मांग

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो गेंदों में बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। बाद में टीम को भी हार मिली। साभार : गूगल ऐसे में फिर से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। लखनऊ…

Ragwendra P Singh
April 23, 2025
2 min read
पंत का फ्लॉप शो जारी, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास, 27 करोड़ लौटाने की मांग

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो गेंदों में बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। बाद में टीम को भी हार मिली।

साभार : गूगल

ऐसे में फिर से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। लखनऊ ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब तक एक पारी को छोड़कर उनका प्रदर्शन काफी घटिया रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि आप एलएसजी को 27 करोड़ रुपये वापस करो।

@KLfied_

मंगलवार 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स अपने होम ग्राउंड पर महज 159 रन बना सकी। दिल्ली ने 18वें ओवर में भी 160 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने अब तक 9 मैचों में 106 रन बनाए हैं, जिनमें से 63 रन उन्होंने एक ही मैच में बनाए हैं।

@TheGame_26

उनका औसत इस सीजन 13.25 और स्ट्राइक रेट 96.36 का है। ऋषभ पंत को पहले भी ट्रोल किया गया है, क्योंकि सीजन की शुरुआत में भी वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। एक ही मैच में उनका बल्ला चला था। ऋषभ की सोशल मीडिया पर क्लास इसलिए भी लगी है कि वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे, जब पारी की दो गेंद बाकी थीं।

टी20 करियर में पहली बार वे अपने 9 साल के करियर में नंबर सात या इससे नीचे उतरे। आईपीएल 2016 में दो बार उन्होंने इससे नीचे बल्लेबाजी की थी। हालांकि, वे इस मैच में दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए, जो पारी की आखिरी गेंद भी थी।

@ViratTheLegend

पंत के फेल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन पर कोई दया नहीं दिखाई। प्रशंसकों ने उन पर अनकैप्ड प्लेयर्स अब्दुल समद और आयुष बडोनी के पीछे "छिपने" का आरोप लगाया। हालांकि, डगआउट की तस्वीर से पता चला कि उनके दाहिने हाथ पर भारी टेप लगा हुआ था, जो चोट की चिंता का संकेत देता है। टॉस के समय भी ऐसा ही देखा गया।

इसके अलावा कुछ फैंस ये भी कह रहे हैं कि 26 करोड़ रुपये रिटर्न कर दो। पंत दूसरी बार दिल्ली के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए। इसके लिए भी फैंस उनको ट्रोल कर रहे हैं। लंबे समय तक ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे और कप्तानी भी की थी, लेकिन इस सीजन से पहले उनको रिलीज किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।