द इंडियन व्यू

पंजाब में गिरफ्तार उत्तराखंड के बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित भागा, पुलिस ने चलाई गोली, गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में स्थित देश के प्रमुख सिख तीर्थस्थल गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पिछले साल 28…

Ragwendra P Singh
March 27, 2025
2 min read
पंजाब में गिरफ्तार उत्तराखंड के बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित भागा, पुलिस ने चलाई गोली, गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में स्थित देश के प्रमुख सिख तीर्थस्थल गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पिछले साल 28 मार्च को सुबह 6:30 बजे मोटरसाइकिल से पहुंचे दो लोगों ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाबा गुरुद्वारे के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे।

उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मीडिया को बताया कि बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित सरबजीत सिंह को पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार कर सड़क मार्ग से उधम सिंह नगर लाया जा रहा था। काशीपुर में केवीआर हॉस्पिटल के पास हाइवे कोतवाली क्षेत्र में वह वाहन अचानक टायर फटने से पलट गया, जिसमें पुलिसकर्मी और सरबजीत बैठे थे। इसका फायदा उठाकर सरबजीत झटके के साथ सब इंस्पेक्टर संजय कुमार की पिस्टल छीनकर गेहूं के खेत की तरफ भागा।

पुलिस कर्मचारियों ने उसे रुकने के लिए चेताया। सरबजीत सिंह ने इसकी परवाह न करते हुए गोली चलानी शुरू कर दी। यह देखकर पुलिस को भी गोली का जवाब गोली से देना पड़ा। सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे दबोचकर काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एसएसपी मिश्रा के अनुसार, ''बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे सरबजीत सिंह को कल रात तरनतारन (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था। सरबजीत को गिरफ्तार करने के लिए कुछ दिन पहले मैंने थाना नानकमत्ता के 12 पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई थी। इसी टीम ने उसे तरनतारन में डेरा डालकर वहां की पुलिस की मदद से पकड़ा। एनकाउंटर में तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस जवान शुभम सैनी के कंधे में गोली लगी है। गाड़ी पलटने से एसएचओ के सिर में चोटें आई है। सभी का इलाज चल रहा है। सरबजीत को आज अदालत में पेश किया जाएगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…