द इंडियन व्यू

पंजाब में अब अगले चरण में नशे के बड़े सप्लायर्स पर होगा वार: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ जबरदस्त युद्ध छेड़ा हुआ है। पंजाब के डीजीपी ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…

Ragwendra P Singh
March 26, 2025
2 min read
पंजाब में अब अगले चरण में नशे के बड़े सप्लायर्स पर होगा वार: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ जबरदस्त युद्ध छेड़ा हुआ है।

पंजाब के डीजीपी ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, हमारी नशे के खिलाफ जंग तेज हो गई है! 1 मार्च, 2025 से पंजाब सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत 2248 एफआईआर दर्ज की गईं, 4,000 लोग गिरफ्तार हुए, और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए। गली-मोहल्लों में नशीली दवाओं की उपलब्धता काफी कम हुई है। गांवों से शहरों तक सप्लाई लाइन की पहचान करने और खत्म करने की नई रणनीति बनाई गई है। सप्लायर्स और वितरकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। सीपी और एसएसपी को एक हफ्ते में तेज कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब पुलिस नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रतिबद्ध है!

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के डीजीपी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर बुधवार को पोस्ट किया, पंजाब में हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ जबरदस्त युद्ध छेड़ा हुआ है। अब अगले चरण में नशे के बड़े सप्लायर्स पर वार किया जाएगा। नशे का एक भी विक्रेता या सप्लायर बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी की सरकारों में पंजाब को उन्होंने उड़ता पंजाब के नाम से बदनाम किया था। अब लोग मिलकर बदलता पंजाब बना रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक महिला भी शामिल थी।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया था कि इस गिरोह की सरगना मनदीप कौर, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़ी हुई थी और ड्रोन के जरिए हेरोइन भारत भेजती थी।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मनदीप कौर के एक व्यक्ति के साथ संबंध थे, जिसने उसे पाकिस्तान में ड्रग तस्करों से मिलवाया था। मनदीप कौर, जो विधवा है, अपनी आपराधिक गतिविधियों को छिपाने के लिए कई बार पुलिस की वर्दी पहनकर भी अपराधों को अंजाम देती थी। उसका पैतृक घर तरनतारन के खालडा गांव में स्थित है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास है। उन्होंने बताया था कि पुलिस ने इस ऑपरेशन में 5.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…