पंजाब के तीन शहर पवित्र घोषित, विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम का ऐलान
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा प्रदान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के गलियारे को पवित्र शहर का दर्जा प्रदान करने का ऐलान…

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा प्रदान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के गलियारे को पवित्र शहर का दर्जा प्रदान करने का ऐलान किया। अब इन स्थानों पर शराब-मीट और तंबाकू तक की बिक्री नहीं होगी। सरकार बहुत जल्द तीनों शहरों के लिए अपना रोड मैप जारी करेगी।सोमवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह पहला मौका था जब सरकार ने चंडीगढ़ से बाहर विधानसभा का सत्र बुलाया। आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा की तर्ज पर बाहरी ढांचा तैयार किया गया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की धरती पर 3 तख्त हैं, इसलिए तीनों शहरों को पवित्र शहर का दर्जा दिया गया है। तीनों शहरों की सफाई व्यवस्था की सफाई के लिए विशेष फंड का इंतजाम होगा।इससे पहले विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आज पंजाबियों को परखा जा रहा है। पंजाब के साथ दिल्ली जो कुछ कर रही है, उसे पंजाब के लोग ही रोक सकते हैं। बाजवा के इस बयान पर भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि हमें आज सोचना चाहिए कि ये शहादतें हुई क्यों। उस समय जनेऊ और तिलक केवल पंडितों का चिह्न नहीं था, ये सनातन की पहचान थी। उस समय नौवें गुरु तेग बहादुर जुल्म के खिलाफ लड़े।सीएम भगवंत मान ने कुखेवाली गांव को 50 लाख रुपये भी दिए हैं। यहां पर गुरु तेग बहादुर साहिब ने 9 साल से ज्यादा का वक्त बिताया था। सीएम मान ने कहा कि आज शोर मचाने वाला दिन नहीं हैं। कुछ लोग ऐसा करने की कोशिश करते हैं, परमात्मा उनको सदबुद्धि दें। आज इतिहास में पहली बार हो रहा है कि विधानसभा चलकर गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होने आई है। आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को सभी ने अपने-अपने तरीके से याद किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
