आईपीएल : पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, एलएसजी को पहले ही ओवर में लगा झटका
लखनऊ और पंजाब के बीच मुकाबला यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर हो रहा है। पंजाब के कप्तान में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स की टीम में एक बदलाव हुआ है। टीम में लॉकी फर्ग्यूसन लौटे…

लखनऊ और पंजाब के बीच मुकाबला यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर हो रहा है। पंजाब के कप्तान में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स की टीम में एक बदलाव हुआ है। टीम में लॉकी फर्ग्यूसन लौटे है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए समाचार लिखे जाने तक 3 ओवर में एक विकेट पर 20 रन बना लिए थे। उस समय एडेन मारक्रम 17 और निकोलस पूरन एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। टीम को शुरू में तब झटका लगा जब पहले ही ओवर में मिशेल मार्श बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर जानसन को कैच थमा बैठे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स : लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडिन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
