पंजाब किंग्स टॉप पर: इंग्लिश- प्रियांश की दमदार पारियों से मिली शानदार जीत
जॉश इंग्लिस (73) प्रियांश आर्य (62) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने सोमवार को आईपीएल मैच में मुम्बई इंडियंस को सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष में है। आज यहां…

जॉश इंग्लिस (73) प्रियांश आर्य (62) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने सोमवार को आईपीएल मैच में मुम्बई इंडियंस को सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष में है। आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की रायन रिकलटन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। छठें ओवर में मार्को यानसन ने रायन रिकलटन 20 गेंदों में (27) रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।
10वें ओवर में हरप्रीत बरार ने रोहित शर्मा 21 गेंदों में 24 रन को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में विजयुकार वैशक ने तिलक वर्मा (एक) को आउटकर मुम्बई को तीसरा झटका दिया। 13वें ओवर में विल जैक्स (17) भी वैशक का शिकार बने। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में (26) और नमन धीर ने 12 गेंदों में (20) रनों की पारी खेली।
मुम्बई का सातवां विकेट 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा। उन्हें अर्शदीप ने पगबाधा आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (57) रनों की पारी खेली। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया।
पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशक ने दो-दो विकेट लिये। हरप्रीत बरार ने एक बल्लेबाज को आउट किया। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े।
पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने प्रभसिमरन सिंह (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉश इंग्लिश ने प्रियांश आर्य साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। 15वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने प्रियांश आर्य को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया।
प्रियांश आर्य ने 35 गेंदो में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से (62) रन बनाये। 18वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने जॉश इंग्लिश को पगबाधा आउटकर पंजाब को तीसरा झटका दिया।
जॉश इंग्लिश ने 42 गेंदों में नौ चौके तीन छक्के लगाते हुए (73) रन बनाये। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों में (नाबाद 26) रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवरों में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीता। मुम्बई के लिए मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
